रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल व आतिशी समेत 'आप' के कोई भी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। वहीं, बीजेपी का कहना था कि उन्होंने केजरीवाल और आतिशी को समारोह में बुलाया था।