रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनके पति मनीष गुप्ता ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम आश्चर्यचकित और खुश थे। पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं इसलिए हमें यकीन नहीं था कि पार्टी इस बार उन्हें मौका देगी या नहीं, लेकिन हम बहुत खुश हैं। रेखा गुप्ता एक ऑलराउंडर हैं।"