रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेल्सन मंडेला आज ही के दिन 27 साल की कैद से हुए थे रिहा
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेल्सन मंडेला 27 साल की कैद के बाद आज ही के दिन (11 फरवरी) 1990 में रिहा हुए थे। नेल्सन मंडेला को जून 1964 में राजद्रोह और साज़िश का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। 10 मई 1994 को मंडेला दक्षिण अफ्रीका के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।