राघव चड्ढा ने दिल्ली में हड़ताल पर गए गिग वर्कर्स के साथ मनाया नए साल का जश्न
'आप' के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रतीकात्मक रूप से हड़ताल पर गए गिग वर्कर्स के साथ नए साल का जश्न मनाया है। सामने आए एक वीडियो में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स राघव के साथ तस्वीरें खिंचाते दिख रहे हैं। वर्कर्स ने बेहतर वेतन, नौकरी सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर हड़ताल की थी।