राघव चड्ढा ने सरकार के '10-मिनट डिलीवरी' वाले निर्देश पर दी प्रतिक्रिया

'आप' सांसद राघव चड्ढा ने ब्लिंकिट, ज़ेप्टो और स्विगी जैसे क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स को सरकार के '10-मिनट डिलीवरी' वाला दावा हटाने के निर्देश पर प्रतिक्रिया दी है। चड्ढा ने कहा, "सत्यमेव जयते...एकजुटता जीत गई। इस कदम की सख्त ज़रूरत थी क्योंकि जब किसी राइडर की टीशर्ट पर 10 मिनट लिखा होता है तो उस पर लगातार खतरनाक दबाव रहता है।"