कुंडा (यूपी) स्थित बेंती राजभवन में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के दौरान राजा भैया ने बांसी से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह की चुटकी ली। उन्होंने जय प्रताप सिंह को यूपी विधानसभा का सबसे कंजूस विधायक बताया। इसके बाद मुस्कुराते हुए कहा कि वह उनके जीजा हैं, इसलिए मज़ाक कर लेते हैं।