inshorts

रोज़ेम के आखिरी उस्ताद थे थांगा दारलोंग, 80 साल तक बचाते रहे आदिवासी संगीत की सांसें

त्रिपुरा के दारलोंग आदिवासी समुदाय के पारंपरिक वाद्य रोज़ेम के अंतिम उस्ताद थांगा दारलोंग थे। बिना स्कूली शिक्षा और संसाधनों के उन्होंने 80 साल तक यह कला जीवित रखी। समुदाय के कुशल संगीतकार दारथुआमा दारलोंग से उन्होंने रोज़ेम की बारीकियां सीखीं। वह 'पद्मश्री' से सम्मानित हैं और गिनीज़ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। 2023 में उनका निधन हो गया।