रोज़ मलेशिया से फ्लाइट लेकर सिंगापुर में अपने ऑफिस जाती है भारतीय मूल की महिला
मलेशिया में भारतीय मूल की रेचल कौर हफ्ते में 5 दिन फ्लाइट लेकर सिंगापुर में ऑफिस आती-जाती हैं। पहले वह कुआला लंपुर में किराए पर रहती थीं और हफ्ते में एक बार घर आने पर ही बच्चों से मिल पाती थीं। उन्होंने कहा कि फ्लाइट से आना-जाना न सिर्फ सस्ता पड़ता है बल्कि 'वर्क-लाइफ बैलेंस' में भी मदद मिलती है।