राज कुंद्रा ने अवैध आप्रवासन मामले से जोड़े जाने पर मीडिया के खिलाफ दर्ज कराया केस
शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा ने बांग्लादेशी पॉर्न स्टार रिया बर्डे के भारत में अवैध आप्रवासन मामले से खुद को जोड़े जाने पर कुछ मीडिया कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुंद्रा का आरोप है कि एक यूट्यूब चैनल व न्यूज़ आर्टिकल्स में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई और उन्हें केस करने को मजबूर किया।