राज के मेरे साथ आने से किसी के पेट में दर्द होता है तो यह मेरी समस्या नहीं: उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है, "अगर मेरे और राज ठाकरे के साथ आने से किसी के पेट में दर्द होता है तो मैं उस पर ध्यान नहीं देता। अगर किसी को हमारे साथ आने से जलन होती है तो वह उसकी समस्या है मेरी नहीं।" उन्होंने कहा, "हम हिंदी का विरोध नहीं करते लेकिन ज़बरदस्ती स्वीकार नहीं।"