राज कुमार ने महिला पर बैड कमेंट करने पर शख्स को पीटा था, उसकी मौत हो गई थी: रज़ा मुराद
अभिनेता रज़ा मुराद ने बताया है कि दिवंगत अभिनेता राज कुमार ने एक बार दोस्त की गर्लफ्रेंड पर गलत टिप्पणी करने पर एक शख्स को बुरी तरह से पीटा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, "राज कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था और कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें बरी कर दिया गया।"