राज कपूर हमेशा अपनी जेब में डिक्शनरी रखते थे: उनकी 100वीं जयंती पर पद्मिनी कोल्हापुरे

ऐक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिवंगत अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती पर बताया है कि वह अपनी जेब में हमेशा लाल रंग की छोटी-सी डिक्शनरी रखते थे। उन्होंने कहा कि किसी को भी हर शब्द के बारे में नहीं पता होता, जब भी राज कपूर को किसी शब्द का अर्थ जानना होता था तो वह डिक्शनरी में चेक करते थे।