4-5 महीने में बड़ा सियासी उलटफेर, कुछ समय के लिए देश में पीएम ही नहीं होगा: राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई प्रेस क्लब में कहा कि अगले 4-5 महीनों में देश में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है और कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री पद भी खाली रह सकता है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और चुनाव में बैलेट पेपर की मांग पर भी सवाल उठाए।