राजामौली की फिल्मों में 'लॉजिक' कहां होता है?: करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर आप बेस्ट फिल्ममेकर्स को देखेंगे और उनका सफर समझेंगे तो पाएंगे कि उनकी सबसे कामयाब फिल्में विश्वास जगा पाने का नतीजा रही हैं। उन्होंने कहा, "राजामौली सर की फिल्में देखिए, आप वहां लॉजिक कहां ढूंढ़ पाएंगे? आपको सिर्फ दृढ़ विश्वास दिखता है...दर्शक भी उस पर विश्वास करते हैं।"