फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'द ब्लफ' के ट्रेलर लॉन्च के बाद इसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परफॉर्मेंस की सराहना की है। राजामौली ने उन्हें 'अनस्टॉपेबल' बताते हुए कहा, "प्रियंका हमेशा सरप्राइज़ करती हैं...क्या ज़बरदस्त मौजूदगी और दमदार परफॉर्मेंस है।" वहीं, प्रियंका ने राजामौली के सोशल मीडिया पोस्ट पर आभार व्यक्त किया।