राज्यसभा सांसद कृष्णैया ने केंद्र से की भारतीय नोटों पर अंबेडकर की तस्वीर लगाने की मांग

राज्यसभा सांसद आर कृष्णैया ने केंद्र सरकार से भारतीय नोटों पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाने की मांग की है। गुरुवार को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "अंबेडकर भारतीय इतिहास में एक प्रमुख व्यक्ति थे और उन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना की थी।" कृष्णैया ने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।