राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के 'दो बार फेल हुए थे राजीव गांधी, आश्चर्य हुआ था कि वह कैसे पीएम बन गए' बयान पर कहा है, "कोई सिरफिरा आदमी ही ऐसा बयान दे सकता है।" गहलोत ने कहा, "राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब मणिशंकर अय्यर उनके काफी करीबी हुआ करते थे।"