राजेश खन्ना अपने दोस्तों को गिफ्ट कर देते थे बंगले: अभिनेता रज़ा मुराद

अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा है कि अभिनेता राजेश खन्ना का दिल बहुत बड़ा था और वह दोस्तों को बंगले और गाड़ियां गिफ्ट कर देते थे। उन्होंने कहा कि खन्ना खिलाने-पिलाने में भी पीछे नहीं रहते थे। उन्होंने कहा, "पैकअप के बाद उनके घर रोज़ दावत होती थी...दोस्त उनके घर आते अपनी मर्ज़ी से थे...जाते उनकी मर्ज़ी से थे।"