रिपोर्ट्स हैं कि दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना व अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी रिंकी खन्ना की बेटी नओमिका सरन, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के ऑपोज़िट एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म का निर्देशक 'किस्मत', 'किस्मत 2' और 'शड्डा' जैसी सफल पंजाबी फिल्में बनाने वाले जगदीप सिद्धू करेंगे।