राजेश खन्ना ने 10 बार मांगा था तलाक, डिंपल ने रखी थी शर्त: ऐक्टर की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता
दिवंगत ऐक्टर राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि अभिनेता ने डिंपल कपाड़िया से 10 बार तलाक मांगा था। उनके मुताबिक, डिंपल ने शर्त रखी थी कि तलाक चाहिए तो सारी संपत्ति उनके नाम करनी होगी। बकौल अनीता, राजेश खन्ना उनके साथ रिश्ते को कानूनी मान्यता देना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।