राजेश खन्ना पर फैंस क्यों फेंकने लगे थे पत्थर? आशा पारेख ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अभिनेत्री आशा पारेख ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और अपनी फिल्म कटी पतंग के गाने 'जिस गली में तेरा घर' से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा कि ऐक्टर को देखने के लिए शूटिंग लोकेशन पर भारी भीड़ आई थी और नहीं देख पाने पर लोगों ने पत्थर फेंके थे। उन्होंने कहा, "लोगों को हटाने के लिए...पुलिस बुलानी पड़ी।"