महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव, संग घूमे कोलकाता के मशहूर पंडाल
महाष्टमी पर एक्टर राजकुमार राव और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग सौरव गांगुली के कोलकाता स्थित घर पहुंचे। तीनों ने दुर्गा पूजा का जश्न मनाया और मैडॉक्स स्क्वायर व एलेन पार्क के मशहूर पूजा पंडाल घूमे। राजकुमार राव फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' में गांगुली का किरदार निभाएंगे, जो 14 मई 2027 को रिलीज होगी।