राजकुमार राव व पत्रलेखा बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म
अभिनेता राजकुमार राव व अभिनेत्री पत्रलेखा पहली बार माता-पिता बने हैं। राजकुमार राव ने शनिवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पत्नी पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है। राजकुमार ने लिखा, "भगवान ने हमें हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।"