राजनीति का घटिया स्तर: सैफरन रंग की हॉकी जर्सी को लेकर BJP से नवीन पटनायक
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से सैफरन किए जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे 'घटिया स्तर की राजनीति' बताया है। उन्होंने कहा कि नीला रंग भारतीय खेल की विरासत है। पटनायक ने कहा कि यह बदलाव ओडिशा की बीजेपी सरकार के दबाव में किया गया है।