भारत-चेक रिपब्लिक के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति, मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा
चेक रिपब्लिक के उप-प्रधानमंत्री कारेल हवलीचेक ने अपने भारत के 4 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग सहयोग बढ़ाने और 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। इंडिया-चेक जॉइंट डिफेंस कमेटी के तहत सहयोग विस्तार पर भी सहमति बनी है।