राजपाल यादव ने खोला अपनी फिल्मों की सफलता का राज, बोले- जिसमें पिटा, वही हिट हुई
एक्टर राजपाल यादव ने क्रिकेटर रोहित शर्मा के 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' शो में अपनी फिल्मों की सफलता का राज खोला। उन्होंने बताया कि जिस भी फिल्म में उन्हें मार खानी पड़ी, वो हिट हो गई। 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों में हिंसक कॉमेडी को उन्होंने 'लकी चार्म' बताया।