दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठाने व दरी बिछाने के लिए पहुंच गए: अखिलेश को लेकर राजभर
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इंडिया गठबंधन की दिल्ली महारैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी का हवाला देते हुए कहा, "सारी संवेदना भूलकर बड़के भइया की सेवा में लग गए...अराजकता फैलाने के लिए रैली में झंडा उठाने व दरी बिछाने आप दिल्ली पहुंच गए।"