‘मुझसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं’,मेरे दरबारी हैं धनंजय, अभय और बृजेश सिंह: ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बांदा के बबेरू में आयोजित जन अधिकार रैली में विवादित बयान दिया। उन्होंने खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बताते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और अभय सिंह जैसे लोग उनके दरबार में आते हैं। उन्होंने विरोधियों को आंख दिखाने पर जवाब देने की बात भी कही।