फिनटेक कंपनी रेजरपे को शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। कंपनी IPO के जरिए रीब ₹5,000-6,000 करोड़ जुटा सकती है। रेजरपे ने जून में गोपनीय तरीके से सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा किए थे। हालांकि, कंपनी ने अभी IPO का आकार और लॉन्च की तारीख आधिकारिक तौर पर तय नहीं की है।