राजस्थानी लोक कलाकारों ने शकीरा के 'वाका वाका' का नया वर्ज़न किया पेश, वीडियो वायरल
राजस्थानी लोक कलाकारों के समूह 'इस्माइल लंगा ग्रुप' का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे बस में सफर करते हुए पॉप सिंगर शकीरा का 'वाका-वाका' गाना गाते हुए नज़र आए। पारंपरिक परिधान पहने इन कलाकारों ने गाने को राजस्थानी अंदाज़ में गाते हुए 'This time for Africa' वाली लाइन को बदलकर 'Welcome to Rajasthan' गाया है।