inshorts

राजस्थान HC ने 'लिव-इन' रिलेशनशिप रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुरू करने के दिए निर्देश

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 'लिव-इन' रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च करने का निर्देश दिया है। अलग-अलग 'लिव-इन' जोड़ों की सुरक्षा मुहैया कराने की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने कहा कि जब तक इसको लेकर कानून नहीं बन जाता तब तक 'लिव-इन' रिलेशनशिप सक्षम प्राधिकारी के पास रजिस्टर होनी चाहिए।