राजस्थान के परिवार को थमाया गया ₹29 करोड़ का बिजली बिल

बीकानेर (राजस्थान) में एक दाल कारोबारी को बिजली विभाग की ओर से फरवरी में ₹29 करोड़ का बिल थमाया गया है। कारोबारी ने बताया, "मेरे घर पर 6 किलोवाट का सोलर प्लांट लगा हुआ है। इस कारण बिजली का बिल हर महीने करीब ₹1,000 ही आता है।" वहीं, विभाग के अधिकारी ने कहा, "ऐसा गलत मीटर रीडिंग के कारण हुआ।"