राजस्थान के शख्स ने एक ही फ्लैट 3 लोगों को बेचकर की ठगी, BMW में कूड़ा ले जाते समय पकड़ा गया

जयपुर (राजस्थान) में एक ही फ्लैट 3 अलग-अलग लोगों को बेचकर करोड़ों की ठगी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय शख्स बीएमडब्ल्यू कार में कचरा फेंकने जा रहा था। बकौल पुलिस, शख्स ने उस फ्लैट पर 4 बैंकों और फाइनेंस कंपनी से भी करोड़ों का लोन लिया हुआ है।