inshorts

राजस्थान के जयपुर समेत कई ज़िलों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त

राजस्थान में ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में 25 ज़िला परिषदों में कांग्रेस 13 और बीजेपी 11 पर आगे थी। पंचायत समितियों में दोनों दल 55 में से 25-25 पर बढ़त बनाए हुए थे। चार ज़िलों में मतगणना 17 दिसंबर तक टाल दी गई।