राजस्थान में 6 बार विधायक रहीं 87 वर्षीय बीजेपी नेता सूर्यकांता व्यास का हुआ निधन
राजस्थान में 6 बार की विधायक रहीं बीजेपी नेता सूर्यकांता व्यास (87) का निधन हो गया है। उनके बेटे शिवकुमार व्यास ने बताया कि बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाए जाने के बाद सूर्यकांता का निधन हो गया। उन्हें सब 'जीजी' कहते थे व उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है।