रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान और गोवा में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को बदल सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, राजस्थान में सचिन पायलट, हरीश चौधरी व अशोक चांदना में से किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस ने हरियाणा में राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।