राजस्थान में क्राइम रेट हुआ कम, एक साल में 7.74% की गिरावट; मंत्री ने बताई इसकी वजह

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि राज्य में पिछले एक साल में अपराध की दर में 7.74% की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि 2023 में 2,31,240 आपराधिक मामले जबकि 2024 में 2,13,351 आपराधिक मामले दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।