राजस्थान में पीएम मोदी ने ₹46,000 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) राजस्थान में बीजेपी सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर ₹46,000 करोड़ से ज़्यादा की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच पीकेसी-ईआरसीपी को लेकर हुए समझौते को सार्वजनिक किया गया। एमपी के मुख्यमंंत्री मोहन यादव ने कहा, "पीएम ने 20 साल पुराना पानी का झगड़ा खत्म किया।"