कोटा (राजस्थान) के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में कार की सर्विस करवाने पहुंचे आसिफ कालिया (34) पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी और गोलियों से हमला किया। दो गोली लगने से घायल आसिफ की अस्पताल में मौत हो गई। हमला आपसी रंजिश में किया गया बताया जा रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।