कोटा (राजस्थान) में 4-साल पहले मर चुके बच्चे के परिजन ने एमबीएस अस्पताल पहुंचकर कहा कि वे बच्चे की 'आत्मा' लेने आए हैं। हालांकि, मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। परिजन ने कहा, "बच्चे की मौत के बाद से परिवार पर संकट रहने लगा, हर कोई बीमार रहने लगा...किसी ने बच्चे की आत्मा भटकने की बात बताई थी।"