राजस्थान में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार

कांग्रेस ने राजस्थान की अंता सीट पर होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने प्रमोद जैन को टिकट दिया है और वह गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि यह सीट बीजेपी के विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता रद्द हो जाने के बाद खाली हुई थी।