राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को अपनी बात रखने के दौरान टोके जाने पर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के बोल बिगड़ गए। उन्होंने बीजेपी के एक विधायक से कहा, "ओए बात मत कर, नहीं तो मेरा जूता बात करेगा। बीच में डिस्टर्ब मत कर।" इस दौरान गणेश घोघरा ने सभापति संदीप शर्मा ने कहा, "आप पक्षपात न करें, आपका संरक्षण चाहिए।"