राजस्थान व पंजाब समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, मिज़ोरम, ओडिशा और तेलंगाना की 8-विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव का एलान किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम व नगरोटा, राजस्थान की अंता, पंजाब की तरनतारन, झारखंड की घाटशिला, मिज़ोरम की डंपा, ओडिशा की नौपाड़ा और तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट शामिल हैं। इन सीटों पर 11-नवंबर को मतदान व 14-नवंबर को मतगणना होगी।