राजस्थान सरकार का राजकीय कर्मियों को दिवाली गिफ्ट, 6 लाख कर्मियों को मिलेगा बोनस
राजस्थान सरकार ने दिवाली से पहले लगभग 6 लाख राजकीय कर्मियों को तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि यह बोनस पे लेवल L-12 या ग्रेड पे ₹4800 एवं उससे कम वेतनमान में कार्यरत कर्मियों को मिलेगा। बकौल मुख्यमंत्री, प्रत्येक पात्र कर्मी को अधिकतम ₹6774 का तदर्थ बोनस दिया जाएगा।