जस्टिस मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाले स्वतंत्र आयोग ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उस दावे का डेटा मांगा है जिसमें कहा गया था कि 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। LAFC द्वारा प्रस्तावित यह आयोग SIR प्रक्रिया में अनुचित नाम हटाए जाने की जांच कर रहा है।