रेड लाइट एरिया जीबी रोड की सेक्स वर्कर्स ने दिल्ली चुनाव से पहले बताईं अपनी दिक्कतें
रेड लाइट एरिया जीबी रोड की सेक्स वर्कर्स ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अपनी दिक्कतें गिनाई हैं। उन्होंने कहा, "4-5 महिलाएं एक ही कमरे में रहती हैं। 10-15 महिलाएं एक ही फ्लोर पर रहती हैं और सभी के लिए एक ही वॉशरूम है। पाइपलाइन टूटी पड़ी है, हमें गंदा पानी मिलता है। हमारे पास राशन कार्ड भी नहीं है।"