पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने नए प्रांतों के गठन के मुद्दे को विवादित बना दिया है। उन्होंने कहा कि वह धमकी से नहीं डरते और नए प्रांतों के गठन का फैसला संसद में सर्वदलीय सहमति से होगा। सनाउल्लाह ने नकवी पर अनावश्यक विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया।