रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी अभिनेता दर्शन को मिली 6 हफ्ते की अंतरिम ज़मानत
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एस रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में आरोपी अभिनेता दर्शन को सर्जरी कराने के लिए बुधवार को 6 हफ्ते की अंतरिम ज़मानत दे दी। दर्शन ने दोनों पैरों में सुन्नपन होने के चलते सर्जरी कराने के लिए ज़मानत मांगी थी। दर्शन और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने फैन रेणुकास्वामी की अगवा कर हत्या की है।