रात 11 बजे कॉल करने पर प्रीति ज़िंटा पर भड़क गए थे सनी देओल, कहा था- ये कोई टाइम है
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने 'केबीसी' में बताया है कि एक बार बॉबी देओल को रात 10:30-11 बजे फोन करने पर उनके बड़े भाई-ऐक्टर सनी देओल ने उन्हें डांटा था। उन्होंने कहा, "सनी के ढाई किलो के हाथ ने फोन उठाया। मैंने कहा, मैं...बॉबी से बात कर सकती हूं प्लीज़...वह बोले, 'ये कोई टाइम है किसी के घर फोन करने का'।"