रात में क्यों खाना चाहिए 'गरीबों जैसा खाना'? एक्सपर्ट ने बताई वजहें

अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पीयूष माहेश्वरी के मुताबिक, रात में 'गरीबों जैसा खाना' यानी हल्का खाना खाने से पाचन प्रक्रिया बेहतर रहती है। उन्होंने कहा कि रात में हेवी डिनर करने से वज़न बढ़ने का खतरा रहता है क्योंकि रात में शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा होता है जिससे खाना पचकर फैट के रूप में जमा हो सकता है।